फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी डिग्री प्रकरण: मात्र दो शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब

फर्जी डिग्री प्रकरण: मात्र दो शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब

Mon, 04 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
फर्जी डिग्री प्रकरण: मात्र दो शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब
डिग्री - फोटो : File Photo
कासगंज। बीएड की फर्जी डिग्री के फंदे में फंसे शिक्षकों को नोटिस का जवाब देना नहीं सूझ रहा है। नोटिस का जवाब देने का समय समाप्त हो चुका है। मात्र दो शिक्षकों ने समय सीमा के भीतर जवाब दिया है। विभाग जवाब के साथ दिए साक्ष्यों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


जनपद में फर्जी डिग्री मामले में मिली सीडी से 77 शिक्षकों का मिलान किया गया। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को नोटिस भेजा और साथ ही 20 संदिग्ध शिक्षकों से अपना पक्ष रखने को नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। जवाब देने के लिए प्राप्त तिथि से एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे लेकिन महज दो शिक्षकों ने ही समय सीमा में जवाब दिया।
विज्ञापन


विभाग ने नोटिस का जवाब नहीं देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन इससे पहले विभाग इनको एक रिमांइडर देकर नोटिस का जवाब देने का मौका देगा। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि जिन दो शिक्षकों ने जवाब दिया है उनका आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन शिक्षकों ने अपना जवाब नहीं दिया है उनको एक और नोटिस भेजा जाएगा। यदि इसके बाद भी चिह्नित शिक्षक अपना जवाब नहीं देंगे तो विभाग मान लेगा कि शिक्षकों को अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना। इसके बाद इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed