फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किताबों में गलतियां सुधारने की कवायद

किताबों में गलतियां सुधारने की कवायद

Thu, 09 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
किताबों में गलतियां सुधारने की कवायद
फिरोजाबाद। छमाही परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, लेकिन अब शासन एवं जिला प्रशासन को किताबों में प्रकाशित हुई गलतियों को सुधाने की कवायद शुरु कर दी है। अमर उजाला ने खबर 24 सितंबर के अंक में ‘परिषदीय स्कूलों की किताबों में गलतियां’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए शासन ने शिक्षकों को किताबों से गललियां सुधारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत निश्शुल्क वितरित की गईं पाठ्य पुस्तकों में गलतियां सुधारने की कवायद आधा सत्र बीतने के बाद शुरू हो रही है। कक्षा एक की कलरव पुस्तक में अंग्रेजी वर्णमाला का क्रम गलत है। इस खामी को सुधारने के लिए आदेश पाठ्य पुस्तक अधिकारी लखनऊ ने भेजे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कक्षा एक की कलरव पाठ्य पुस्तक में अंग्रेजी वर्णमाला का क्रम सुधरवाने के निर्देश दिए हैं। पुस्तक में पेज नंबर 100 और 101 पर अंग्रेजी वर्णमाला ‘एम, एन, ओ, पी’ से ‘क्यू, आर, एस, टी’ अंकित है। इन अक्षरों के संकेत के चित्र भी बने है। अब विद्यालयों में वितरित शत प्रतिशत पुस्तकों का परीक्षण कर वर्णमाला का क्रम में सुधार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा एक में चलने वाली पुस्तक कलरव को इसी सत्र में बच्चों को उपलब्ध कराई गई है। पुस्तक के पेज नंबर 103 पर अंग्रेजी की 26 वर्णमाला की जगह 31 वर्णमाला लिखी है। इसमें लिखा है आई विल टीच यू एबीसी, इसमें ए से लेकर पी तक की वर्णमाला ठीक है, इसके क्यू अक्षर आना चाहिए, लेकिन एल एम एन ओ पी वर्णमाला का दोहराव किया गया है।


इसके बाद क्यू से जेड तक के अक्षर लिखे हैं। यानि 26 की जगह 31 अक्षर दिए गए हैं। इसी पुस्तक में पेज 100 व 101 में वही गलती दोहरायी गई है। वर्णमाला के सामने वस्तुओं को दिखाया गया है। जिसका क्रम क्यू आर एस टी के बाद एम एन ओ पी वर्णमाला लिखी गई है। यानि सब कुछ उलटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed