{"_id":"5a00619f4f1c1ba7678b9b24","slug":"161509974431-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन और फर्जी शिक्षक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन और फर्जी शिक्षक मिले
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
degree
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीएड की फर्जी मार्कशीट मामले की जांच अंतिम दौर में पहुंच गई है। बीएसए की चुनाव में ड्यूटी के कारण जांच की कार्रवाई प्रभावित हो रही है। जनपद में फर्जी शिक्षकों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है।
फर्जी बीएड मार्कशीट से नौकरी हासिल करने वालों को बर्खास्त करने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन ने फर्जी शिक्षकों की सीडी तैयार कर बीएसए विजय प्रताप सिंह को भेजी है। पिछले एक सप्ताह से जनपद में फर्जी बीएड शिक्षकों की जांच का कार्य चल रहा है। सोमवार तक जनपद में 20 शिक्षक फर्जी पाए गए हैं। इन शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
बीएसए ने बताया कि शीघ्र ही जनपद में तैनात फर्जी शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी। अभी जांच का कार्य पूरा नहीं हुआ है। उधर, बीएड की फर्जी मार्कशीट से शिक्षक बनने के मामले को लेकर विशिष्ट बीटीसी से शिक्षक बनने वाले शिक्षकों में भी दहशत दिख रहा है। उन्हें भी ऐसा लग रहा है कि कहीं उनकी मार्कशीट फर्जी न हो।
विज्ञापन
स्कूलों से छुट्टी लेकर गायब हो रहे शिक्षक
मैनपुरी। बीएड की फर्जी मार्कशीट से शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक स्कूलों से भी गायब हो रहे हैं। जैसे ही उन्हें इस बात की भनक लग रही है कि उनका नाम सूची में शामिल है वे लंबी छुट्टी लेकर स्कूल से गायब हो रहे हैं।