{"_id":"59e4bb9a4f1c1bf2538b77c5","slug":"161508162458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के समय में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के समय में परिवर्तन
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
बांके बिहारी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिवाली के बाद 21 अक्तूबर (भाई दूज) से दर्शनों का समय परिवर्तित कर दिया जाएगा। समय में बदलाव होने के बाद प्रभु के पट सुबह 8:45 से खुलेंगे।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष दीवाली के बाद भाई दूज से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के समय में बदलाव किया जाता है। ऐसा ठंड का मौसम होने के कारण होता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ही इस बार भी मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर से ठाकुरजी के पट सुबह 8:45 बजे से खुलेंगे।
इसके बाद 8:55 पर शृंगार आरती के दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग लगेगा। 12:30 बजे फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन होंगे। शाम को 4:30 बजे से पुन: ठाकुरजी के पट दर्शनों के लिए खुलेंगे। 7:30 बजे शयन भोग होगा। इसके बाद 8:00 बजे से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। 8:25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन कराए जाएंगे।