फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एटा-कासगंज में 9606 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी

एटा-कासगंज में 9606 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी

Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एटा-कासगंज में 9606 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी
यूपीटेट
एटा/ कासगंज।
विज्ञापन

जिले के ग्यारह 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न हुई। मूल अंकपत्रों के अभाव में पहली पाली में सैकड़ों आवेदकों को परीक्षा छोड़नी पड़ी। उनमें आक्रोश दिखा। पंजीकृत 4703 आवेदकों में 1181 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम को नेट एवं फोटोस्टेट की अनुमति के बाद उपस्थिति बढ़ गई। कासगंज में 5184 परीक्षार्थी शामिल रहे।
बिना मूल अंकपत्र के पहुंचे आवेदक व्यवस्थापकों से भिड़े फिर भी केंद्र व्यवस्थापकों ने इन्हें अनुमति नहीं दी। ऐसे में सुबह की पाली में सैकड़ों परीक्षार्थियों को परीक्षा छोड़नी पड़ी। जबकि शाम को मिली छूट के बाद उपस्थिति बढ़ गई। सुबह पंजीकृत 4703 आवेदकाें में से 1181 अनुपस्थित हो गए। जबकि शाम की पाली में मिली अनुमति के बाद अनुपस्थिति का प्रतिशत 18.6 पर आ गया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई की प्रधानाचार्य डॉ. विनीता तिवारी ने इसकी शिकायत डायट प्राचार्य से की। इस पर उन्होंने नेट अंकपत्र के आधार पर भी आवेदकाें को परीक्षा में शामिल करने की अनुमति दे दी। इसके बाद परीक्षा से वंचित हो रहे सैकड़ों आवेदक परीक्षा में शामिल हो सके। प्रथम पाली में पंजीकृत 4703 परीक्षार्थियों में से 1181 एवं शाम की पाली में पंजीकृत 5995 में से 1119 आवेदक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कासगंज में 5184 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी परीक्षा पर पूरी नजर बनाए रहे। डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर पूरी नजर बनाए रहे। पहली पाली में 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। 2846 पंजीकृत में से 675 नहीं आए। दूसरी पाली में 3575 में 762 परीक्षार्थी अनुपस्थित गैर हाजिर रहे। उन्हीं परीक्षा केंद्रों को चुना गया जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अंकतालिका की मूलप्रति को साथ लाने के लिए दिशा निर्देश थे। कई परीक्षार्थी मूलप्रति लेकर परीक्षाकेंद्र पर नहीं पहुंचे। जिससे उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया।

डीएम और एसएसपी करते रहे भ्रमण
डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, सीडीओ उग्रसेन पांडेय,एडीएम एमसी शर्मा आदि भी सक्रिय रहे। डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, उप प्राचार्य सुनील कुमार, डीआईओएस एसपी यादव,एडीआईओएस केएस वर्मा, बीएसए एसके तिवारी, डीडीओ एसएन कुशवाहा, डीएओ डॉ सर्वेश कुमार यादव, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, तहसीलदार रनवीर सिंह, संजय आदि सक्रिय रहे।

सर, नींद आ रही है
अधिकांश ने पेपर ठीक बताया लेकिन कुछ परीक्षार्थी इसे कठिन बता रहे थे। ऐसे में पेपर देखकर सैकड़ों परीक्षार्थी अलसाते दिखे। श्री गांधी स्मारक केंद्र पर परीक्षा दे रहे एक शिक्षामित्र ने कक्ष निरीक्षक से कहा, साब, नींद आइ रई है मों धोय लें? पेपर देखकर कुछ शिक्षामित्रों का कहना था कि इस बार योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के चलते सख्ती ही नहीं की वरन पेपर भी कठिन बनवा दिया है।

सीडी बनवाने में परेशानी
वीडियोग्राफी की सीडी बनवाने में केंद्र व्यवस्थापक परेशान रहे। श्री गांधी स्मारक के परीक्षा प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि खराब वीडियो कैमरा के चलते उन्हें एक हजार का वीडियोग्राफर किराए पर करना पड़ा। इनके अनुसार इसकी सीडी बनवाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।

घंटों रहे जाम के हालात
शाम को दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों के चलते शहर में जाम के हालात रहे। हालांकि कोतवाली प्रभारी पीके मिश्र ने जीटी रोड पर ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस के जवान लगाकर ट्रैफिक सुचारु रखने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं बस स्टेंड पर विभिन्न मार्गों के लिए विशेष बस सेवा की भी व्यवस्था की गई थी।


कई परीक्षार्थी तो बता रहे थे आसान
कासगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्राथमिक एवं उच्चप्राथमिक स्तर के प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थी चहक उठे। अधिकांश परीक्षार्थियों का प्रश्रपत्र अच्छा हो गया। प्रथम पाली में परीक्षा देने पहुंची छात्रा प्रज्ञा माहेश्वरी ने बताया कि प्रश्रपत्र काफी अच्छा आया। उन्होंने जो याद किया वह सभी प्रश्रपत्र में मिल गया जिससे उनकी परीक्षा अच्छी हो गई। द्वितीय पाली में परीक्षा देने पहुंची विनीता व मीरा ने बताया कि प्रश्र पत्र काफी सरल आया। जिससे उन्हें प्रश्रपत्र हल करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उनकी परीक्षा अच्छी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed