फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छता सर्वे

स्वच्छता सर्वे को हो रही मशक्कत

Wed, 11 Oct 2017 08:17 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे
आगरा। स्वच्छता सर्वे 2017 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के अलावा अन्य कोई शहर देश के 100 शहरों में स्थान नहीं बना पाया था। इसे लेकर उत्तर प्रदेश बहुत गंभीर है। मुख्य सचिव के आदेश हैं कि स्वच्छता सर्वे 2018 में कम से 25-30 देश के 100 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हों।
विज्ञापन


इसके लिए विशेष रणनीति तय की गई है। इसी के तहत प्रत्येक नगर आयुक्त को कम से कम दो नगर निगमों की सफाई व्यवस्था की स्टडी करने को कहा गया है। शासन के आदेश के अनुसार नगर आयुक्त अरुण प्रकाश मंगलवार को झांसी गई थे और बुधवार को फिरोजाबाद की विजिट की है। उधर झांसी के नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया बुधवार को आगरा आए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम के कार्यकारिणी के कक्ष में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। निगम के अधिकारियों ने उन्हें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा उठान की मानीटरिंग की व्यवस्था, कुबेरपुर में प्रस्ताव पावर प्लांट के विषय में जानकारी दी। उन्होंने सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि झांसी और आगरा में फर्क इतना है कि यहां सीवर लाइन हैं, झांसी सीवर लाइन डालने की व्यवस्था नहीं है। जमीन के नीचे ग्रेनाइट के पत्थर होने के कारण वहां खोदाई करना संभव नहीं है। इसकी वजह से अधिकांश शहर में सेप्टिक टैंक की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वे को ध्यान में रखते हुए स्टडी का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed