{"_id":"59c150484f1c1b20688b570d","slug":"161505841224-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला श्याम में पुलिस से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला श्याम में पुलिस से मारपीट
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची। दूध के पैसों को लेकर हुए विवाद की शिकायत पर पहुंचे मिरहची थाने के दो सिपाहियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। बाद में थाने से पहुंची पुलिस ने सिपाहियों को बचाया। वहीं थाना पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला श्याम निवासी शिक्षक माया प्रकाश और जारथल निवासी प्रमोद दूधिया के बीच मंगलवार दोपहर को दूध के पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इसकी शिकायत पर थाना मिरहची से दो सिपाही गांव नगला श्याम पहुंचे थे। सिपाहियों ने जब आरोपी पक्ष के लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, उसी समय गांव की महिला ओर पुरुषों ने सिपाहियों को घेर लिया। उनके साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बताया गया है कि दोनों सिपाहियों को ग्रामीणों ने कमरे में भी बंद कर दिया था। इसकी जानकारी सिपाहियों ने फोन से थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सिपाहियों को बचाकर अपने साथ लेकर आया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं थाना पुलिस सिपाहियों के साथ हुई मारपीट की घटना को दबाने की कोशिश कर रही है।