{"_id":"5999b9fe4f1c1b3e588b4623","slug":"161503246846-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
आगरा। डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दो घंटे बाद ही एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में नवजात की मौत हो गइ। परिजनों ने नवजात के सिर में कैंची लगने से मौत की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। प्रसूता की हालत गंभीर है और उसका इलाज आइसीयू में चल रहा है।
फतेहाबाद के गांव महमूदपुर निवासी हेतराम सिंह ने अपनी पत्नी ममता (28) को सुबह नौ बजे एसएन के स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया।
पेशे से मजदूर हेतराम का कहना है कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आपरेशन से पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। डाक्टर शिशु लेकर आए और बोले कि इसके सिर में घाव था। मृत बच्चा पैदा हुआ है। जब देखा तो उसके सिर में जख्म ताजा था, डाक्टर झूठ बोले रहे थे। आपरेशन के दौरान कैंची लग गई थी। पत्नी की बच्चेदानी भी निकाल दी है। उसकी हालत भी गंभीर है और आईसीयू में भर्ती है।
हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा लेकिन परिजन पीछे हट गए। इधर, प्राचार्य और स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि बेहद गंभीर हालत में मरीज को लाया गया, उसकी बच्चेदानी फट चुकी थी। जान बचाने के लिए तत्काल आपरेशन करना पड़ा।