{"_id":"597a25aa4f1c1b7c5a8b4770","slug":"161501177258-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने लगाया जाम, पुलिसकर्मियों से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने लगाया जाम, पुलिसकर्मियों से झड़प
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते शिक्षामित्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द करने के विरोध में शिक्षामित्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिले के शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय के समीप स्थित स्काउट गाइड भवन में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कचहरी रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक शिक्षामित्र ने कपड़े फाड़कर भी प्रदर्शन किया। बाद में बीएसए और भाजपा नेता को ज्ञापन दिया। इस दौरान शिक्षामित्रों को बीएसए कार्यालय घेरने से रोकने पर शिक्षामित्रों की पुलिस बल के साथ झड़प हो गई। अधिक पुलिस बल होने के चलते मामला शांत हो गया।
गुरुवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय के समीप स्थित स्काउट गाइड भवन में विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर बाद देवी रोड, घंटाघर होते हुए कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित सिंह, सीओ परमेश्वर यादव व पुलिस बल ने जाम खुलवाया। इसके बाद बीएसए विजय प्रताप और भाजपा नेता अरविंद तोमर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षामित्र विनीत सिंह चौहान ने कहा कि सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों का अवशेष वेतन का भुगतान कराया जाए। शिक्षामित्र व समायोजित शिक्षक अपने भविष्य के लिए आंदोलन पर हैं।
इस बीच उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। सरकार के आदेश आने तक अथवा उससे पूर्व कोई भी कार्रवाई अमल में न लाई जाए।
शिक्षामित्र शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्रों के सामने परिवार पालन पोषण की समस्या आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय के पैरा 26 के अंतिम पंक्ति में शिक्षामित्रों व समायोजित शिक्षक के भविष्य को सुरक्षित करने का अधिकार राज्य सरकार को दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका शीघ्र दाखिल करने की मांग की ह्रै।
विज्ञापन
सैय्यद साबुद्दीन साबरी, हेम सिंह यादव, जितेंद्र शाही, अंकित यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव, शिवेंद्र सिंह, सनद पांडेय, अजय यादव, विवेक यादव, सुमन यादव, अशोक यादव, राजा ठाकुर, प्रशांत भदौरिया, नरेंद्र पांडेय, विजय मिश्रा, अवधेश यादव, संध्या, ममता, वंदना चौहान, शशी, रानी, अनीता, रीना, जयश्री कुशवाह, प्रीती यादव आदि मौजूद थे।
ताना कसने पर महिला शिक्षामित्रों ने युवक की पिटाई की
शिक्षामित्र अपना प्रदर्शन करते हुए रोड से जा रहे थे। तभी वहां से आए एक युवक ने ताना कसते हुए उसे ड्रामा बताया। इस पर महिला शिक्षामित्र ने उसके चाटा मार दिया। इसके चलते सभी महिला शिक्षामित्रों ने युवक की पिटाई कर दी।
सैकड़ों स्कूल रहे बंद, बच्चे भटके
गुरुवार को भी सैकड़ों विद्यालय बंद रहे। इसके चलते बच्चे स्कूल तो आए लेकिन उन्हें ताला लगा मिला। इसके चलते बच्चे भटकते नजर आए। उल्लेखनीय है कि जिले के सैकड़ों विद्यालय शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे हैं।
बीआरसी पर ताला डाल विद्यालय कराए बंद
शिक्षमित्रों ने बीआरसी कार्यालय सहित क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को बंद कराकर आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षामित्रों ने गुरुवार को दर्जनों की संख्या में एकत्र होकर प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बंद कराकर बीआरसी कार्यालय में ताला डाल दिया। शिक्षामित्र रागिनी वर्मा, मनीषा, नईमा, मंजू, शालिनी, दीपकुमारी, सुशील, प्रेमपाल, लता, रूपेश, पुष्पेंद्र, राजेश, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, शिवप्रताप सिंह, अनिल कुमार, राजीव पाठक, सुमनलता मौजूद रहीं।