{"_id":"597636eb4f1c1b66278b456d","slug":"161500919531-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चे घायल
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाएं हमेशा से सवालों के घेरे में रही हैं। शहीद नगर योजना में तो कई मकान धराशायी हो चुके हैं। कई लोगों की मौत भी चुकी है। अब ताजनगरी योजना भी बदहाल होने लगी है। मकानों की दीवारें दरकने लगी हैं छतों से प्लास्टर गिरने लगा है।
सोमवार को ताजनगरी के एक ईडब्लूूएस मकान की छत का प्लास्टर गिरने के तीन बच्चे घायल हो गए। ताज नगरी फेस वन के ईडब्लूएस भवन संख्या 257 में रहने वाले प्रकाश कपूर ने बताया कि ईडब्लूएस भवन संख्या 263 में शोभा मैडम रहती हैं।
उनके यहां आसपास के छोटे बच्चे ट्यूशन पढ़ने आते हैं। सोमवार को उनके घर की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे तीन बच्चों को चोट आई। हालांकि चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। गनीमत रही कि सोमवार को ट्यूशन पढ़ने आने वाले बच्चों की संख्या कम थी। प्रकाश कपूर का कहना है कि विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई इस योजना के भवनों का यह हाल बुरा है।