{"_id":"5974ddeb4f1c1bfd308b4690","slug":"161500831211-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बनेंगे हैसियत, वसीयत, चरित्र प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन बनेंगे हैसियत, वसीयत, चरित्र प्रमाणपत्र
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अब आपको हैसियत, वसीयत और चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होेंगे। जल्द ही जिले में आय और जाति प्रमाण पत्रों की तर्ज पर इन प्रमाण पत्रों भी को ऑनलाइन बनवाने की व्यवस्था लागू करने के लिए प्रदेश सरकार साफ्टवेयर पर काम करा रही है। इसके शुरू होने से अवैध वसूली से निजात मिलेगी।
चरित्र, वारिसान और हैसियत जैसे प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कलक्ट्रेट के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। आवेदन करने के बाद एसएसपी दफ्तर, थाना, चौकी की रिपोर्ट लगने के बाद आवेदन दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंचता है। इसके बाद एलआईयू की रिपोर्ट लगने, एसएसपी और डीएम के हस्ताक्षर के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इस प्रकिया में दो से तीन महीने लग जाते हैं। वहीं सरकारी दफ्तरों में आवेदकों से सुविधा शुल्क भी वसूल किया जाता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन ऑनलाइन करने का मन बनाया है। ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने पर आपको सिर्फ जन सुविधा केंद्र पर आवेदन करना होगा। आनलाइन योजना के लिए तैयार किए जा रहे साफ्टवेयर से उन सभी विभागों को जोड़ जाएगा, जिनकी रिपोर्ट प्रमाणत्र बनाने के लिए लगती है। आवेदन होते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खुद रिपोर्ट लगाएंगे और तय समय में हैसियत, चरित्र और वारिसान प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।