{"_id":"597395c94f1c1b82098b47bb","slug":"161500747209-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग की 283 योजनाओं पर लगा ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग की 283 योजनाओं पर लगा ग्रहण
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
राोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग की 283 योजनाओं पर धन के अभाव का ग्रहण लगा है। बीते करीब तीन वर्षों से विभिन्न योजनाओं के पांच अरब 23 करोड़ 76 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। मगर अभी तक कुल एक अरब 10 करोड़ 70 लाख ही मिले हैं। जिसके चलते योजनाएं जहां की तहां रुकी हुई हैं। हाल ही में बजट पेश होने के बाद अधिकारियों को धन के मिलने की उम्मीद जगी है।
लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण से लेकर भाजपा सरकार बनने के बाद मार्गों के चौड़ीकरण, शुद्धिकरण समेत कई कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन खंड इस कार्य को समय रहते पूर्ण करने के लिए प्रयास करते हैं। मगर बीते तीन वर्ष में धनराशि के अभाव में करीब 283 योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग में योजनाओं पर कार्य किए जाने को वित्तीय मार है। विभिन्न योजनाओं के लिए पांच अरब 23 करोड़ 76 लाख की आवश्यकता है। मगर रुक रुक कर अभी तक कुल एक अरब 10 करोड़ 70 लाख ही मिल सके हैं। उक्त धनराशि में जितना कार्य पूरा हो सका है। उतना करा दिया गया है। इसके आगे का कार्य धनराशि मिलने के इंतजार में अटका हुआ है।
ठेकेदारों का भुगतान न मिलने से कार्य भी तकरीबन बंद सा हो गया है। वहीं भुगतान में परेशानियां सामने आ रही हैं। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि धनराशि मिलने के चलते योजनाओं पर कार्य रुका हुआ है। बजट पेश होने के बाद धनराशि मिलने की उम्मीद जगी है। विभाग को जैसे ही योजनाओं के लिए रुपया मिलेगा कार्य तीव्र गति से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं रुकीं
धनराशि न मिलने के चलते भोगांव-शिकोहाबाद मार्ग का चौड़ीकरण कार्य रुका हुआ है। इसके अलावा बिछिया जौराई मार्ग का चौड़ीकरण व शुद्धिकरण कार्य, मैनपुरी से सिंधिया तिराहा का निर्माण कार्य, औंछा मार्ग से देवी रोड तक सुंदरीकरण का काम भी ठप पड़ा हुआ है।