{"_id":"5946c2ec4f1c1b49028b46ba","slug":"161497809644-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकान से लाखों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की दुकान से लाखों की नकदी चोरी
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ठंडी सड़क स्थित दवा की थोक की दुकान से ताले तोड़कर शनिवार रात चोरों ने दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, रिकॉर्डिंग डिवाइस भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के शांतिनगर निवासी अरविंद चौहान की शहर की ठंडी सड़क पर दवा की थोक दुकान है। प्रतिदिन की भांति शनिवार शाम वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान में लगे ताले तोेड़कर दुकान से दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
वहीं चोर सुबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस भी अपने साथ ले गए। रविवार को दुकान खोलने पहुंचने पर ताले टूटे देखकर अरविंद ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पूछताछ की। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।