{"_id":"593eda381126f468578b45c3","slug":"161497291320-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग, शादी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग, शादी का सामान राख
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : demo
अमांपुर (एटा)। ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला बांस में एक मकान में आग लगने से घर का सामान जल गया। शादी में उपहार देने के लिए जो सामान खरीदा गया था वह भी जल गया। जिससे परिवारीजन परेशान हैं। आग के कारण का पता नहीं लगा सका।
रविवार रात धर्मपाल पुत्र शैतान सिंह अपने परिवारीजनों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। रात को अचानक उसके घर में आग लग गई। आग के सुलगने पर जैसे ही धुआं उठते हुए पड़ोसियों ने देखा तो उन्होंने चीख पुकार मचा दी।
उनकी आवाज सुनकर परिवारीजन और अन्य आस-पास के लोग भी जाग गए और मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मशक्कत कर आग पर पानी डालकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी देर के बाद आग को बुझाया गया। धर्मपाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी 17 जून को होनी थी।
विज्ञापन
बारात के लिए उसने इंतजाम किए थे। बहन की शादी में उपहार में देने के लिए कपड़े, फर्नीचर आदि खरीद कर रखा था। आग से सभी सामान और 50,000 रुपये की नकदी जल गई। उसका कहना है कि इतने कम समय में वह शादी की तैयारी फिर से कैसा करेगा। अब वह शादी के लिए परेशान हैं। धर्मपाल ने मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।