{"_id":"6a7186777847209fe70cc587","slug":"16-year-old-girl-dies-after-allegedly-being-blackmailed-and-threatened-over-photos-and-videos-in-agra-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल निकला फैजान: छात्रा से दोस्ती कर किया गंदा काम, फिर रख दी ऐसी शर्त; कीटनाशक पीकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल निकला फैजान: छात्रा से दोस्ती कर किया गंदा काम, फिर रख दी ऐसी शर्त; कीटनाशक पीकर दे दी जान
Tue, 04 Aug 2026 11:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:58 AM IST
सार
आगरा के शमसाबाद में 16 वर्षीय किशोरी ने एक युवक पर ब्लैकमेल और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगने के बाद कीटनाशक पी लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक ने राहुल बनकर किशोरी से दोस्ती की थी और बाद में पहचान सामने आने के बाद उसे लगातार धमकाया और परेशान किया।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा के शमसाबाद कस्बे की 16 वर्षीय किशोरी ने शोहदे की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, बेटी से फिरोजाबाद के फैजान ने राहुल बनकर दोस्ती की। उसके फोटो और वीडियो बना लिए। अपने पास बुलाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे बेटी दहशत में आ गई। उसने दो दिन पहले घटना की जानकारी दी। रविवार को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इलाज के दाैरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, बेटी की मुलाकात कुछ समय पहले अपनी सहेली की शादी में एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम राहुल बताया। उसका असली नाम फैजान था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम फैजान है और वह फिरोजाबाद का रहने वाला है। दोनों सहेलियों की हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र गांव से काफी दूर होने के कारण फैजान उर्फ राहुल अक्सर उनके पास आता था। वह केंद्र पर छोड़कर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि फैजान लगातार फोन कर छात्रा को परेशान करता था, जिससे वह काफी समय से मानसिक तनाव में थी। उसके पास उसके फोटो और वीडियो भी थे। वह लगातार वायरल करने की धमकी दे रहा था। वह तनाव में थी। एक सप्ताह पहले परिवार के लोगों को बताया। रविवार को वह बाजार गए थे। पीछे से बेटी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन तहरीर के आधार पर फैजान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन