फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16-year-old boy dies after drowning in Hazara canal in kasganj

कासगंज: हजारा नहर में डूबकर 16 साल के किशोर की मौत, कलश भरने गया था ग्रामीणों के साथ

Mon, 11 Apr 2022 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

ग्रामीणों के साथ कलश भरने नहर पर गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उसका शव निकाला। 

विज्ञापन
16-year-old boy dies after drowning in Hazara canal in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज की हजारा नहर में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई। गांव में हो रही कथा के शुभारंभ पर वह अन्य ग्रामीणों के साथ कलश भरने के लिए नहर पर गया हुआ था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


ढोलना के गांव नगला थनी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। गांव से श्रद्धालुओं की टोली कलश यात्रा से पूर्व कलश भरने के लिए बिलराम हजारा नहर पर आए हुए थे। मनोज (16) पुत्र कृपाल सिंह निवासी नगला थनी कलश भरने के दौरान स्नान करने लगा। इसी दौरान वह डूबने लगा। 

विज्ञापन

दो युवकों ने किया बचान का प्रयास

उसे डूबता देख गांव के ही पुष्पेंद्र और अनिल ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला। उसे कासगंज के चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों के बीच इकलौता भाई था मनोज

हजारा नहर में डूबा किशोर मनोज कुमार दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। किशोर के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्रियां किरनदेवी एवं सत्यवती, जबकि पुत्र मनोज था। जिनमें से एक पुत्री की शादी हो चुकी हैं। इकलौते भाई की मौत से बहनों का रो रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed