फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 departments are not giving details of efforts to eradicate pollution

प्रदूषण मुक्ति के प्रयासों का ब्योरा नहीं दे रहे 16 विभाग

Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
16 departments are not giving details of efforts to eradicate pollution
रफ़रोजाबाद ! बादलों में दिनभर छाई रही धुंआ धुंध जैसी स्थिति - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी की निगरानी में जरूरी कार्ययोजना तैयार कर अमलीजामा पहनाने का जिम्मा 16 विभागों पर है। गत सितंबर में आयोजित बैठक में समिति में शामिल सभी 16 विभागों को एक अक्तूबर से वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए बनाई कार्ययोजना के तहत कराये गये कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

हालांकि ताजा स्थिति के अनुसार अधिकांश विभाग प्रदूषण रोकने संबंधी रिपोर्ट पीसीबी को नहीं सौंप रहे। पीसीबी की ओर से रिपोर्ट देने में कोताही कर रहे विभागों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की बात कही जा रही है। इधर, दिवाली के बाद से अब तक जिले की हवा में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को भी पूरे दिन सुहागनगरी में धुंध छाई रही। सोमवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 431 रहा।
विज्ञापन

वायु और जल प्रदूषण के लिहाज से टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद बेहद संवेदनशील है। ताजा स्थिति के अनुसार सीपीसीबी की रेटिंग में सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले देश के प्रमुख शहरों में आठवें पायदान पर है। इसके बावजूद जिले में प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिम्मेदार विभाग अनदेखी कर रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले औद्योगिक कचरे, कूड़ा-कचरा निस्तारण, कंडम वाहनों की आवाजाही, वनीकरण, निर्माण कराने वाले पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, नगर निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, पूर्ति एवं जल निगम आदि विभागों के जिम्मेदार अधिकारी कार्ययोजना बनाने के बाद उसे अमलीजामा पहनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि सभी को गत एक अक्तूबर से प्रदूषण की रोकथाम को किए जा रहे कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को देने के स्पष्ट निर्देश एनजीटी ने जारी किए थे। विभागों की दैनिक रिपोर्ट पीसीबी द्वारा सीपीसीबी और एनजीटी के साथ ही टीटीजेड अथॉरिटी को देनी होती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
---
जिला पर्यावरण समिति में नामित विभाग-
एआरटीओ,यातायात पुलिस, नगर निगम,जल निगम,पंचायती राज,कृषि विभाग,पीडब्ल्यूडी,सेतु निगम,माध्यमिक व बेसिक शिक्षा,वन विभाग के अलावा स्वास्थ्य,पूर्ति विभाग,उद्योग विभाग आदि

---
टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद संवेदनशील है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए बनी समिति में शामिल सभी विभागों को प्रदूषण की रोकथाम से जुडे़ कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया लेकिन एक अक्तूबर से शुरू प्रदूषण मुक्ति अभियान के दौरान कराए जा रहे कार्यों की दैनिक रिपोर्ट किसी विभाग ने आज तक नहीं सौंपी है। एनजीटी की ओर से इस पर कड़ी आपत्ति जताई गई है।
डॉ. मनोज कुमार चौरसिया
क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी, एवं सचिव जिला पर्यावरण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed