{"_id":"5d07cfd18ebc3e2c7546caeb","slug":"15607930297-agra-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएबी कालेज के प्रधानाचार्य को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएबी कालेज के प्रधानाचार्य को किया बर्खास्त
विज्ञापन
teacher shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा। कस्बा के आरएबी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की फर्जी डिग्री का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रबंधतंत्र ने कालेज के प्रधानाचार्य को पूर्व में निलंबित कर जांच समिति बैठाकर उनको चार्जशीट दी थी, लेकिन प्रधानाचार्य द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। रविवार को प्रबंधतंत्र की बैठक में प्रधानाचार्य ने अपने प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की पुष्टि करते हुए क्षमा याचना की। इस पर प्रबंधतंत्र ने प्रधानाचार्य की सेवाएं समाप्त कर एफआईआर कराने की तैयारी की है।
कस्बा मारहरा के रानी अवंतीबाई इंटर कालेज के एक टीजीटी शिक्षक प्रेमपाल सिंह ने पदोन्नति पाने के लिए एमए अर्थशास्त्र की फर्जी डिग्री लगाकर प्रवक्ता पद पर पदोन्नति पा ली थी। पदोन्नति के बाद प्रबंधतंत्र की सजातीयता के चलते वरिष्ठ प्रवक्ता को हटाकर प्रेमपाल सिंह को प्रधानाचार्य बना दिया गया। इसके बेाद प्रेमपाल की डिग्रियों का विश्वविद्यालय से कराए गए सत्यापन में डिग्री फर्जी पाई गई। मामले में प्रबंधतंत्र ने आपातकालीन बैठक बुलाकर प्रधानाचार्य को निलंबित किए जाने के आदेश जारी करते हुए जांच बैठा दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार को प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रधानाचार्य ने फर्जी डिग्री की पुष्टि करते हुए क्षमा याचना की, लेकिन प्रबंध समिति ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। साथ ही एफआईआर किए जाने के संकेत दिए हैं।
इनका कहना है
फर्जी डिग्री की पुष्टि होने के बाद प्रधानाचार्य को बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रबंध समिति आरएबी कालेज मारहरा