{"_id":"5d07cfce8ebc3e2c7546cae8","slug":"15607930254-agra-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! बचा लो... सौतेली मां मुझे मार डालेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! बचा लो... सौतेली मां मुझे मार डालेगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। साहब मुझे बचा लो मेरी सौतेली मां मुझे मार डालेगी। एक 13 वर्षीय किशोरी पुलिस को फोन करते समय रोने लगी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को भविष्य में उत्पीड़न न करने की चेतावनी दी।
नेहा (13) पुत्री इशरार अली निवासी मोहल्ला काजी टीला ने पुलिस को फोन किया और कहने लगी कि साहब मुझे मेरी मां से बचा लो। वह मुझे मार डालेगी। यूपी 100 पर की गई इस कॉल से पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर किशोरी ने अपनी सौतेली मां चंदा द्वारा की गई मारपीट की जानकारी दी। उसने बताया कि दो दिन से उसकी मारपीट की जा रही है। पुलिस के पहुंचने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस व लोगों ने महिला को चेतावनी दी। बताया गया कि 6 वर्ष पहले इसरार ने अपनी पत्नी की मौत हो जाने के बाद चंदा से दूसरी शादी की थी। वह पहली पत्नी के बच्चों को मारती पीटती रहती है। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की चेतावनी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।