{"_id":"5d07ca738ebc3e185a39a2fb","slug":"15607916541-agra-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की अन्य युवक से बढ़ती नजदीकियां बर्दाश्त नहीं कर सका, गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की अन्य युवक से बढ़ती नजदीकियां बर्दाश्त नहीं कर सका, गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन
मृतका रूबी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुरावली के गांव कूकामई निवासी रूबी की हत्या उसके प्रेमी ने अपने साथी से मिलकर की थी। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया कि एक रिश्तेदार से प्रेमिका की नजदीकियां बढ़ता देख आरोपी बौखला गया था। कई बार मना करने के बाद जब रूबी नहीं मानी तो साथी के साथ दुपट्टा से गला घोंट कर हत्या कर दी।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव कूकामई निवासी रूबी 10 जून की शाम घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका था। 14 जून को उसका शव घर से कुछ दूरी पर मक्का के खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में पिता ने गांव निवासी सुरजीत व अभिषेक निवासी गांव डगऊ नगरिया के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में रूबी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि रूबी व आरोपी सुरजीत के बीच करीब तीन वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे थे। इस दौरान मृतका की नजदीकियां किसी रिश्तेदार युवक से होने लगी। यही बात आरोपी को बुरी लग गई, कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार 10 जून को आरोपी ने साथी कृष्णकांत उर्फ टीटू की मदद से गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को मक्का के खेत में फेंक दिया। किसी को शक न हो इसलिए सुरजीत गांव में ही बना रहा। एसपी ने बताया कि नामजद अभिषेक की इस हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं पाई गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी सुरजीत व कृष्णकांत के बीच एक डील हुई थी। तय हुआ था कि सुरजीत उसकी प्रेमिका को मारने में मदद करेगा, इसके बदले में वह उसकी प्रेमिका की हत्या करेगा। पहले कृष्णकांत ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने की योजना बनाई, लेकिन किसी कारणवश योजना टल गई। इसलिए आरोपियों का पहला शिकार रूबी बन गई। दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, वहीं इन सब के बीच पुलिस ने एक युवती की हत्या होने से भी बचा ली।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पहले आरोपियों ने रूबी को सुबह खेत में बुलाया। जब सुरजीत हत्या करने की कोशिश की, इस बीच कृष्णकांत ने कहा कि कुछ लोगों ने देख लिया है। इसके बाद रूबी को शाम को आने के लिए कह दिया। जब वह शाम को मिलने पहुंची तो सुरजीत ने कहा कि वह उसकी हत्या कर देगा, तो रूबी ने मजाक समझते हुए कहा कि कर दो। इस बीच दुपट्टा उसके गले में डाल कर कसने लगा। मगर जब दोनों आरोपियों ने एक साथ दुपट्टे को कसना शुरू किया तब शायद रूबी को अहसास हुआ होगा कि वाकई में उसका प्रेमी मजाक नहीं बल्कि हत्या की करना चाहता था।