{"_id":"5d067f898ebc3e0da62ae492","slug":"15607069415-agra-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)। सोरों हरिपदी में एक युवक की नहाते समय गंगा में डूबकर मौत हो गई। उसका शव हरिपदी में उतराता मिला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हरिपदी के मानस मंदिर घाट के समीप रविवार सुबह एक शव उतराता देखकर लोगों ने घटना की जानकाी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की कोशिश की। कुछ लोगों ने बताया कि युवक कई दिनों से गंगा में सुबह नहाने आता था। हरिपदी में युवक का शव मिलने की जानकारी पर याकूतगंज से युवक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने युवक की शनाख्त सतीश (22) पुत्र मोहरसिंह के रूप में की। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।