फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   टेंपो की टक्कर से फैक्टरी संचालक की मौत

टेंपो की टक्कर से फैक्टरी संचालक की मौत

Sun, 16 Jun 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से फैक्टरी संचालक की मौत
कासगंज। एटा मार्ग पर लोडर टेंपो ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। इससे फैक्टरी संचालक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


लल्लू राम निवासी शांती गली नदरई गेट की मिरहची एटा में टोस्ट की फैक्टरी है। वह शनिवार देर रात लगभग 11 बजे मोपेड पर फैक्टरी से घर वापस लौट रहा था। गोला कुआं बाईपास के पास लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर अपने साथी के साथ आ रहे उनके पुत्र अश्वनी ने अपने पिता को लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े देखा तो तुरंत अपनी बाइक रोक ली। उसने अपने पिता को हिलाडुला कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। अपने पिता का शव देखकर वह चीत्कार उठा। मामले की सूचना घर पर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन मौके पर आ गए। काफी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। उनके बेटे ने पुलिस को मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन


अन्य हादसों में दो घायल
कासगंज। सड़क हादसे की दो अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजकुमार पुत्र पोप सिंह निवासी तिलसई टेंपो से जा रहा था। छोटे भेंसोरा के निकट टेंपो पलटने से वह घायल हो गया। तेजपाल पुत्र तुलाराम निवासी पिलुआ एटा बाइक से जा रहा था। ढोलना मार्ग पर बाहिदपुर के निकट नील गाय सामने आ जाने से उसकी बाइक पलट गई। जिससे वह घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed