फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गांवों में जल संचयन को पीएम मोदी ने लिखा प्रधानों को पत्र

गांवों में जल संचयन को पीएम मोदी ने लिखा प्रधानों को पत्र

Sat, 15 Jun 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
गांवों में जल संचयन को पीएम मोदी ने लिखा प्रधानों को पत्र
PM Narendra Modi - फोटो : PTI
एटा। एक बार फिर से पूर्ण बहुमत में सत्ता में आई केंद्र सरकार ने देश के विकास का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। पिछली सरकार में छेड़े गए स्वच्छता अभियान के बाद इस बार सरकार का फोकस जल संचयन पर होगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर जल संरक्षण की मुहिम के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की है।
विज्ञापन

साल 2014 में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से गांवों में शौचालय बनवाने के प्रति जागरूकता फैलाई। इस बार प्रधानमंत्री का फोकस जल संचयन पर है। प्रधानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखे पत्र में कहा कि ईश्वर ने हमें अपार वर्षा जल दिया है। हमें इंतजाम करने हैं कि बारिश के जल का ज्यादा से ज्यादा संचयन हो सके। पीएम ने पत्र में कहा कि खेतों में मेड़बंदी, नदियों और धाराओं में चेकडैम, तटबंधी, तालाबों की खोदाई, सफाई, पौधरोपण, टंकी और जलाशयों का निर्माण बड़ी संख्या में कराएं। पीएम ने पत्र में यह भी लिखा कि स्वच्छता अभियान के बाद इसे जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए सफल बनाएं। साथ ही पत्र को ग्राम सभा की बैठक में पढ़कर सुनाया जाए। जिले के ग्राम प्रधानों के पास पत्र पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा है।
विज्ञापन


चुनाव में भागीदारी का जताया आभार
प्रधानमंत्री ने प्रधानों को पत्र में सरपंच लिखकर संबोधित किया है। साथ ही पहली लाइन में ही लोस चुनाव में सशक्त रूप से सरकार चुनने के लिए आभार और बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामुमकिन को मुमकिन बनाने की अपील
चुनावों के दौरान खूब चला मोदी है तो मुमकिन का नारा अब सरकार की जुबां पर है। पत्र की अंतिम लाइन में पीएम ने लिखा है कि नामुमकिन को मुमकिन बनाएं और नए भारत के निर्माण में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed