फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   समर स्पेशल ट्रेन में चार यात्रियों से मोबाइल छीने, दहशत

समर स्पेशल ट्रेन में चार यात्रियों से मोबाइल छीने, दहशत

Fri, 14 Jun 2019 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
समर स्पेशल ट्रेन में चार यात्रियों से मोबाइल छीने, दहशत
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
कासगंज। लालकुआं से आगरा फोर्ट के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन में गुरुवार रात चार यात्रियों के मोबाइल छीन लिए। बदमाशों की गतिविधि से ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया। आरोप है कि बदमाश कासगंज जंक्शन से बोगी में सवार हुए और मोबाइल छीनकर आउटर पर कूद गए।
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04192 लालकुआं से आगरा फोर्ट के बीच दौड़ती है। यह ट्रेन गुरुवार रात करीब 12:20 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से मथुरा के लिए रवाना हुई इसके एस 3 बोगी में कुछ बदमाश घुस आए। बदमाशों ने वहां यात्रियों को धमकाया। उसके बाद कुछ यात्रियों के मोबाइल छीन लिए। हल्द्वानी के गांव नैनीताल रोड निवासी सुभाष चंद्र जायसवाल ने मथुरा जीआरपी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 8 से 10 बदमाश ट्रेन चलते ही रेलवे स्टेशन से बोगी में घुस आए और मोबाइल छीनकर कासगंज के आउटर पर चेन पुलिंग कर कूद पड़े। यात्री दहशत में थे। सुभाष चंद्र ने बताया कि उनका बेटा कोटा में कोचिंग कर रहा है। वह अपने बेटे को कोटा छोड़ने जा रहे थे। मथुरा पुलिस ने मुकदमा निल पर दर्ज कर कासगंज को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

- लालकुआं से आगरा फोर्ट जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन के एस 3 कोच में कुछ चोर घुस गए और तीन-चार यात्रियों के मोबाइल छीनकर भाग गए। मुकदमा मथुरा से कासगंज आते ही उसकी विवेचना शुरू कर देंगे- प्रेमपाल सिंह, थानाध्यक्ष, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed