फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सवालों के घेरे में दरवेश हत्याकांड

सवालों के घेरे में दरवेश हत्याकांड

Thu, 13 Jun 2019 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सवालों के घेरे में दरवेश हत्याकांड
दरवेश सिंह यादव का फाइल फोटो - फोटो : social media
एटा। आगरा के दीवानी परिसर में बुधवार को हुई बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मनीष शर्मा से दरवेश का विवाद चर्चा में हैं। वहीं परिजन हत्या को सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं। परिजनों का शक कई अपनों पर भी है। बताया जाता है कि दरवेश यादव का मनीष शर्मा से तीन महीने पहले विवाद हो चुका था। बुधवार को समझौते की बात करने के लिए मनीष एक अधिवक्ता के चैंबर में आया था। बताया जाता है कि मनीष अकेला ऐसा नहीं कर सकता। यह घटना सुनियोजित तरीके से की गई है।
विज्ञापन

मैंने गोली लगते ही दरवेश को संभाला
घटना के चश्मदीद सतीश यादव बताते हैं कि दरवेश और मनीष का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मैं जब चेंबर में पहुंचा, तो दरवेश वहां पड़ी हुई थी। मैंने दरवेश को संभाला और अस्पताल लेकर गया।
विज्ञापन

मुझसे कहा, तू बहुत हमदर्द बनता है
घटना के दूसरे चश्मदीद और दरवेश के रिश्तेदार मनोज यादव का कहना है कि मनीष ने चैंबर में दाखिल होने के बाद पहले अभद्र व्यवहार किया। जब मैंने उसे टोका कि कैसे बोल रहे हो, तो मेरी तरफ पिस्टल दिखाते हुए बोला कि तू बहुत हमदर्द बनता है। मैं मेज के नीचे छिपा तब तक उसने दरवेश पर गोली चला दी। बाहर से भीड़ बढ़ती देख उसने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी भी दे चुकी है धमकी
दरवेश यादव के भतीजे पार्थ यादव ने बताया कि मनीष से विवाद के बाद उसकी पत्नी वंदना ने भी कई फोन करके धमकी दी थी। इसके चलते उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था। घटना सुनियोजित है। अकेला मनीष ऐसा नहीं कर सकता।

परिसर में कैसे पहुंची पिस्टल
अधिवक्ता लोड पिस्टल को लेकर दीवानी परिसर में दाखिल हुआ। ऐसे में सवाल है कि पिस्टल चेंबर तक कैसे पहुंची? इसे लेकर अंत्येष्टि के दौरान चर्चा रही। वहीं लोग भी घटना को सुनियोजित बताते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed