{"_id":"5cfd0358bdec22072f0a187d","slug":"156008532811-agra-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी एक से दो और लगेंगे बिजली आपूर्ति सुचारु करने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी एक से दो और लगेंगे बिजली आपूर्ति सुचारु करने में
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आंधी पानी का कहर आज भी कुरावली और भोगांव तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोग झेल रहे हैं। टूटे पड़े खंभे और तार ग्रामीणों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। तीन दिन बाद भी विभाग इन गांवों में आपूर्ति सुचारु नहीं करा सका है। पांच फीडरों से जुड़े गांवों के लोग गर्मी में ही दिन और रात गुजारने को मजबूर हैं। वहीं, बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य कराने में अभी एक से दो दिन और लगेंगे। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
तेज आंधी के बीच छह जून की बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे थे। आंधी की तीव्रता के कारण जिले भर की आपूर्ति बाधित हो गई थी। सबसे ज्यादा नुकसान जीटी रोड किनारे के कुरावली और भोगांव क्षेत्र के गांवों में हुआ था। इस क्षेत्र में बिजली के तीन सौ से अधिक पोल और 20 किलोमीटर से अधिक के तार टूट गए थे। तीन ट्रांसफार्मर भी आंधी से प्रभावित हुए थे। देहात में आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगाई गई विभाग की आठ टीमें तीन दिन बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाई हैं। तीन दिन से पांच फीडरों से जुड़े इन गांवों के लोग गर्मी के बीच ही दिन और रात गुजार रहे हैं। बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
05 फीडरों से जुड़े गांवों में सबसे ज्यादा परेशानी
बिजली विभाग के फीडर लखौरा, सैदपुर बघैली, आलीपुर खेड़ा, सुल्तानगंज, हन्नूखेड़ा से जुड़े सौ से अधिक गांवों में आपूर्ति तीन दिन से प्रभावित है। जबकि आंधी से ताल दरवाजा, सिविल लाइन देहात, सैदपुर बघौली, लखौरा, सोनई, कोसमा, शाहजहांपुर, दन्नाहार, कुचेला, पतारा, भोगांव तहसील, आलीपुर खेड़ा, हन्नूखेड़ा, सुल्तानगंज प्रभावित हुए थे।