{"_id":"5cfd0354bdec2207167ef294","slug":"156008532513-agra-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय खाते कूलर की हवा, तीमारदार खींच रहे स्ट्रेचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वाय खाते कूलर की हवा, तीमारदार खींच रहे स्ट्रेचर
विज्ञापन
तीमारदार खींच रहे स्ट्रेचर
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मरीजों को वह सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जिनके वह हकदार हैं। उन्हें यह सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार ने स्टॉफ की तैनाती की है, लेकिन स्थानीय अफसरों की उदासीनता से यह स्टॉफ मनमानी कर रहा है। इसीलिए जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय कूलर में आराम करते हैं और स्ट्रेचर तीमारदार खींचते हैं।
रविवार की दोपहर शहर के मोहल्ला बागवान निवासी सेवाराम की तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी गेट पर ई-रिक्शा पहुंचने के बाद बेटा जितेंद्र अंदर गया। इमरजेंसी में मौजूद स्टॉफ से मरीज को अंदर लाने के लिए मदद मांगी, लेकिन उसे मदद नहीं मिली। पास में ही खड़े स्ट्रेचर को खींचकर वह बाहर ले गया। इसके बाद मां-बेटे स्ट्रेचर को खींचते हुए इमरजेंसी में पहुंचे। ऐसा सिर्फ सेवाराम के साथ नहीं हुआ, बल्कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ ऐसा ही होता है। वार्ड ब्वाय मरीज को लाने और ले जाने में मदद नहीं करते हैं। स्ट्रेचर तीमारदारों को ही खींचना पड़ता है।