{"_id":"5cfa7aa9bdec2207006354f9","slug":"155991926711-agra-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बरपा रही गर्मी, जिला अस्पताल में मरीजों को नसीब नहीं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बरपा रही गर्मी, जिला अस्पताल में मरीजों को नसीब नहीं पानी
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
मथुरा। गर्मी कहर बरपा रही है, लोगों को पल-पल प्यास लग रही है। प्यास बुझाए नहीं बुझ रही, लेकिन इन सबके बीच जिला अस्पताल में रोगी-तीमारदारों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। करीब चार साल पहले लगा आरओ पानी ठंडा नहीं कर रहा। ऐसे में रोगी-तीमारदारों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।
बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड के पास में लगे वाटर कूलर का पानी इस गर्मी में उबलता हुआ निकल रहा है। वहीं मुख्य गेट की टंकियों के नलों में टोंटियां ही नहीं हैं। आपात चिकित्सा कक्ष के बाहर वाटर कूलर ऐसे स्थान पर लगा है जहां स्वास्थ्य कर्मी अपने वाहन खड़ा करते हैं। ऐसे में रोगी-तीमारदार पानी पीने जा नहीं पाते। ृ
सा नहीं कि अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से रोगी और उनके परिजन ही परेशान हैं स्वास्थ्य कर्मी भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी अपने घर से पानी लाकर गला तर करने को विवश हैं। इस बारे में सीएमएस डॉ. आरएस मौर्या ने बताया कि आरओ वाटर सिस्टम काम क्यों नहीं कर रहे हैं वह दिखाएंगे। गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
नया नगला निवासी विजय का भाई बर्न वार्ड में भर्ती है। विजय ने बताया कि अस्पताल में पीने का ठंडा पानी न होने के कारण उन्हें बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। बोझपुर निवासी पिंकी ने बताया कि पति की तीमारदारी से अधिक पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पानी बाहर रंगेश्वर मंदिर के पास से लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
ऊंचा गांव निवासी सुरेश ने बताया कि बर्न वार्ड के पास की टंकी के गर्म पानी को पीने के लिए विवश हैं। पानी न होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लक्ष्मीनगर निवासी सत्यवती ने कहा कि आरओ की मशीन है, लेकिन पानी साफ नहीं है। इस लिए टंकी के पानी को पीने में डर लगता है।