फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे शराब

एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे शराब

Fri, 07 Jun 2019 08:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे शराब
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा। पुलिस ने 14 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास 2540 शराब की पेटियां, तीन ट्रक और पांच लग्जरी कार बरामद की हैं। बरामद शराब की कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये है। यह शराब हरियाणा से तस्करी करके अरुणाचल प्रदेश जा रही थी। कोसीकलां में तो एक एंबुलेंस में शराब ढोई जा रही थी।
विज्ञापन


कोसीकलां पुलिस ने 1180 पेटियां शराब बरामद हुई हैं। इनकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब एंबुलेंस, स्कॉर्पियो, ट्रक और कार से ले जाई जा रही थी। शेरगढ़ पुलिस ने 950 शराब की पेटियां पकड़ी हैं। यह शराब ट्रक और स्कार्पियो में हरियाणा से लाई जा रही थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 40 लाख रुपये के साथ तस्कर हरनेक सिंह निवासी अंबाला हरियाणा, अरुण राठौर उर्फ बंटी राठौर निवासी डबुआ कालोनी, फरीदाबाद है। मांट पुलिस ने एक्सप्रेसवे से 390 पेटियां शराब की पकड़ी है। पकड़ी गई ट्रक और कार में जा रही थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 लाख रुपये की शराब के साथ गुरुवेज निवासी शमाना मंडी, पटियाला, राजेंद्र निवासी रोहतक हरियाणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहझील प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि विक्रम सिंह निवासी मकरंदगढ़ी और दानवीर सिंह निवासी नावली को 1130 क्वार्टर संग पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed