{"_id":"5cf94bcfbdec22074f08ea68","slug":"1559841738218-agra-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अरब 18 करोड़ की जिला योजना पर आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अरब 18 करोड़ की जिला योजना पर आज लगेगी मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक होगी। इसमें जिले के विकास के लिए दो अरब 18 करोड़ रुपये की जिला योजना पर शुक्रवार को मुहर लगेगी। बैठक में जिला योजना के प्रस्तावों को स्वीकृत किया जाएगा। योजना में जिले के 37 विभागों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
जिले के विकास के लिए हर साल शासन जिला योजना के तहत विभागों को लक्ष्य देता है। इसके तहत हर विभाग को विकास कार्य कराने होते हैं। जिले में पिछले साल अप्रैल में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने 217 करोड़ रुपये की जिला योजना अनुमोदित की थी। इस बार जिला योजना के लिए एक करोड़ 38 लाख रुपये के लक्ष्य में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 218 करोड़ रुपये की जिला योजना अनुमोदित की जाएगी। योजना में नगर पालिका, नगर पंचायतों के साथ गांव और क्षेत्र पंचायतों के प्रस्तावों के साथ कृषि, पशु चिकित्सा, दुग्ध विकास, सामाजिक वानिकी, पंचायतीराज, मनरेगा, लघु सिंचाई, नेडा, खादी, ग्रामोद्योग, बेसिक शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग सहित करीब 37 विभागों के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिला योजना 2019-20 को लेकर दो अरब 18 करोड़ 38 लाख रुपये का लक्ष्य मिला था। इसके लिए विभागों के प्रस्ताव उपलब्ध करा दिए गए हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में योजना को प्रभारी मंत्री अनुमोदित करेंगे।
विज्ञापन
इन विभागों के प्रस्ताव शामिल नहीं
जिला योजना में उद्यान, उच्च शिक्षा, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में इन विभागों के प्रस्ताव समिति की बैठक में शामिल नहीं किए जाएंगे।