फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुकान के सामने अतिक्रमण को लेकर चले लाठी-डंडे

दुकान के सामने अतिक्रमण को लेकर चले लाठी-डंडे

Thu, 06 Jun 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
दुकान के सामने अतिक्रमण को  लेकर चले लाठी-डंडे
एटा। कोतवाली और सीओ कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर जमकर बवाल हुआ। दुकान के सामने अतिक्रमण करने को लेकर घंटाघर में दो व्यापारियों के बीच लाठी, डंडे और लोहे के पाइप से मारपीट हुई। इसकी चपेट में आकर एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने गंभीर हालत में आगरा इलाज के लिए रेफर कर दिया है। मामले की शिकायत दोनों तरफ से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी प्रधान पति व बीजेपी कार्यकर्ता सुशील कुमार की शहर के घंटाघर में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है, जबकि पड़ोस में चंद्रपाल वार्ष्णेय की मिठाई की दुकान है। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से दुकान के आगे सामान रखने को लेकर विवाद चल रहा था। उसको लेकर गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने फोन कर पड़ोस के गांव से कुछ लोग बुला लिए। इसके बाद लाठी डंडे और लोहे के पाइप से मारपीट शुरू हो गई। अचानक बाजार में शुरू हुई मारपीट को देख लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं मारपीट में चंद्रपाल का भतीजा पंकज वार्ष्णेय घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ी बात यह रही कि मामला कोतवाली और सीओ सिटी कार्यालय से चंद कदम दूर का होने के बाद भी पुलिस को पहुंचने में काफी समय लग गया। कोई अगर दौड़ कर भी जाता तो पांच मिनट में पुलिस आ सकती थी। लेकिन पूरा ड्रामा करीब आधे घंटे चला। इसके बाद व्यापारी एकत्र होकर गांव से लड़के बुलाने वाले व्यापारी के खिलाफ कोतवाली पहुंचे। जहां कार्रवाई किए जाने की कहकर व्यापारियों को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


मारपीट की वीडियो वायरल
एटा। शहर के घंटाघर में हुई व्यापारियों के बीच मारपीट और लाठी डंडों की वीडियो किसी व्यक्ति ने बना ली। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें चीख पुकार के साथ ही कुछ व्यापारी झगड़ा शांत करने का भी प्रयास कर रहे हैं। वहीं वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यापारी दबंग के व्यापारी के पैर भी छू रहा है। इसके बाद भी आरोपियों ने जमकर मारपीट करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है विवाद
एटा। गुरुवार को हुए दो व्यापारियों के झगड़े से पहले भी इन्हीं व्यापारियों के बीच कहासुनी होने के साथ ही नोकझोंक भी हो चुकी है। जिसे उस वक्त लोगों ने शांत करा दिया था।


इनका कहना है
मामले की जानकारी समय से नहीं हो पाई थी। मामला गंभीर था तो तत्काल सूचना दी जानी चाहिए थी। पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तत्काल मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- देव आनंद, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed