फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संतों की शोभायात्रा पर बरसाए श्रद्धा के फूल

संतों की शोभायात्रा पर बरसाए श्रद्धा के फूल

Thu, 06 Jun 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतों की शोभायात्रा पर बरसाए श्रद्धा के फूल
श्ााेभ्ाायात्रा में श्ाामिल संतगण्ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
कुरावली (मैनपुरी)। नगर में तीन दिवसीय सत्संग समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान निकली संतों की शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सीओ ऑफिस के पीछे स्थित सत्संग स्थल से विधिविधान से संतों का अभिनंदन करने के पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में शामिल संतों का नगर में जगह-जगह स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनों को बिखेरता चल रहा था, जिसके पीछे महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रहीं थी। सबसे पीछे रथ पर बाराबंकी के संत कबीर अध्यात्म आश्रम संस्थान के संत निष्ठा साहेब व अन्य रथों पर स्वामी परमानंद भैयाजी, संत सत्यानंद त्यागी, विकास साहेग, रामसाहेब, अमर साहेब, गौरव साहेब सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा नगर के घिरोर रोड, सदर बाजार, गल्ला मंडी, दिवरई गेट, मोहल्ला पठानान, सराय, बाईपास मार्ग, वैदनटोला होते हुए सत्संग स्थल पर संपन्न हुई। यहां संतों ने अनेक उपदेश देकर समाज के सुधार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आदिराम यादव, राधेश्याम पांडेय, उमा पांडेय, बेबी पाटिल, विनीत मिश्रा, युगल पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed