{"_id":"5cf7fd1ebdec22074f08e907","slug":"15597560575-mainpuri-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ ने नीट में पाई 5074वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ ने नीट में पाई 5074वीं रैंक
विज्ञापन
परिजनाें के साथ्ा सिद्धार्थ गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के कंस मैदान निवासी सिद्धार्थ गुप्ता ने जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को घोषित हुए नीट 2019 के परिणाम में सिद्धार्थ ने 720 में से 614 अंक हासिल कर ऑल इंडिया मैरिट में 5074वीं रैंक हासिल की है।
सिद्धार्थ के पिता मनोज गुप्ता नगर की परख पेथोलॉजी के संचालक हैं। मां निशा गुप्ता कानपुर में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। सिद्धार्थ ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नगर के सेंट थॉमस स्कूल से की।
कक्षा आठ तक यहां पढ़ने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अपनी मां के साथ कानपुर चले गए। यहां मेथडिस्ट हाईस्कूल से वर्ष 2016 में 96 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा पास की। वर्ष 2018 में इसी कॉलेज से 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास कर कॉलेज में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
वर्ष 2019 की नीट परीक्षा के लिए सिद्धार्थ ने कानपुर के एक इंस्टीट्यूट से कोचिंग की। सिद्धार्थ ने बताया कि उसने कोचिंग के अतिरिक्त घर पर भी छह घंटे अतिरिक्त पढ़ाई की। सिद्धार्थ अपनी मां को अपना आदर्श मानते हैं। सिद्धार्थ को क्रिकेट खेलना पसंद है और जब भी मौका मिलता है वह इसे जरूर खेलते हैं।
वह भारतीय कप्तान विराट कोहली को पसंद करते हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। सिद्धार्थ के परिवार में छोटा भाई यथार्थ गुप्ता भी है, जो कानपुर में ही पढ़ रहा है।