फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   राशन घोटाला में अब वीडीओ नपे

राशन घोटाला में अब वीडीओ नपे

Wed, 05 Jun 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
राशन घोटाला में अब वीडीओ नपे
राशन घोटाला - फोटो : demo pic
मैनपुरी। राशन घोटाले के एक मामले में शासन ने सीधे अपने स्तर पर संज्ञान लिया है। इसके बाद आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने डीएम को पत्र भेजकर घोटाले में संलिप्त ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर कार्रवाई करने के आदेश दिया है। वहीं डीएम ने कार्रवाई को मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


राशन घोटाले के मामले की शिकायत पर देवपुरा के कोटा डीलर की जब जांच हुई तो घटतौली, वसूली समेत कई अन्य आरोप सही साबित हुए थे। इसके बाद औंछा थाना में कोटा डीलर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जबकि ग्राम विकास अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद शासन स्तर पर गोपनीय ढंग से जांच कराई गई। इसमें वीडीओ की संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन


यह था मामला
विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत देवपुरा में कोटा डीलर उमेश चंद्र द्वारा राशन में घोटाले की शिकायत की गई थी। जांच हुई तो पता चला कि कोटा डीलर ने जनवरी 2018 से लेकर जून 2018 तक जमकर गड़बड़ी की। एक ओर जहां कार्डधारकों को राशन नहीं दिया गया तो वहीं घटतौली और अवैध वसूली भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 31 मार्च को थाना औंछा में कोटा डीलर के खिलाफ एफआईआर लिखवाई गई थी, लेकिन मामले में एक कड़ी छूट गई। राशन के उठान और सही वितरण के लिए ग्राम विकास अधिकारी को हस्ताक्षर करने होते हैं। यहां तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुखवीर सिंह ने लगातार कोटा सही वितरित होने के हस्ताक्षर कर दिए। इससे कहीं न कहीं वीडीओ सुखवीर सिंह पर भी शक की सुई घूम गई।


898 राशन कार्डों से डकार लिया गया था राशन
जिले में पहले भी एक बड़ा राशन घोटाला सामने आ चुका है। 16 कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में तैनात ऑपरेटरों से सांठगांठ कर राशन का घोटाला किया था। इसमें 898 राशन कार्डों से लाखों का राशन डकार लिया गया था। मामला खुलने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने सभी के विरुद्ध सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके बाद डीएम के आदेश पर डीएसओ ने सभी राशन की दुकानें भी निरस्त कर दीं। अब जल्द ही नवीन चयन के लिए प्रक्रिया शुरू की जानी है।

देवपुरा में राशन वितरण में गड़बड़ी सामने आई थी। जांच के बाद कोटा निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed