{"_id":"5cf7f888bdec22074618c2dd","slug":"1559754883144-mainpuri-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज ने दिखाए तेवर, पारा फिर 44 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज ने दिखाए तेवर, पारा फिर 44 डिग्री
विज्ञापन
तेज ध्ाूप के कारण्ा चेहरा ढककर जाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सूरज के तेवर लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। अगर एक दिन तापमान में गिरावट होती है तो दूसरे दिन फिर से तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को प्रचंड गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मानसून से पहले दूर-दूर तक गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
मौसम की मार से हर कोई बेहाल है। गर्मी इतनी तेज है कि लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। बुधवार तो तापमान फिर से 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप के चलते सुबह से ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
मंगलवार को पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, इससे लेागों को लगा था कि अब गर्मी से राहत मिल जाएगी। लेकिन फिर एक बार अगले ही दिन तीन डिग्री सेल्स्यिस बढ़कर पारा सीधे 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
ईद पर गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।
जल्द शुरू हो सकती है बारिश
गर्मी बढ़ने और मानसून के नजदीक आने से लोगों को अब बारिश की उम्मीद बंधने लगी है। बताते चलें कि हर साल जून के पहले पखवाड़े में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पाती है। अब लोगों को गर्मी से बचने के लिए प्री-मानसून की बारिश का इंतजार है।