{"_id":"5cf6a6e7bdec2207744154fe","slug":"15596684512-agra-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोहिताना के लोगों ने पालिका से मांगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोहिताना के लोगों ने पालिका से मांगा पानी
विज्ञापन
खरीद कर पानी पीते हैं लोग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला पुरोहिताना और गाड़ीवान में नलकूप में लगी सबमर्सिबल फुंक जाने के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी पानी की सप्लाई बाधित रही। इससे गुस्साए लोगों ने मोहल्ला पुरोहिताना के लोगों ने हरिहर मंदिर में लगे नलकूप पर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग अफसरों से की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
लोगों का कहना था कि पहले तो तीन महीने तक ये नलकूप खराब रहा और अब नई बोरिंग होने के बाद फिर से सबमर्सिबल फुंक गई। नगर पालिका की लापरवाही से उन्हें गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान नीरज राठौर, सीटू राठौर, मंजुला सिंह, रवि राठौर, ब्रजेश मिश्रा, सत्तार खान, राहुल राठौर, छोटे लाल, बंटू राठौर, अंकित राठौर, आदित्य राठौर आदि रहे।