फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सुहागिनों ने मांगा पति की दीर्घायु का वरदान

सुहागिनों ने मांगा पति की दीर्घायु का वरदान

Mon, 03 Jun 2019 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुहागिनों ने मांगा पति की दीर्घायु का वरदान
वट सावित्री अमावस्या पर वट वृक्ष की पूजा करती व्रतधारी महिलाएं। - फोटो : demo pic
मैनपुरी। जिलेभर में वट अमावस्या के अवसर पर सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की पति की दीर्घायु की कामना की। जिलेभर में सुबह से शाम तक पूजा-पाठ होती रही।
विज्ञापन


वट अमावस्या को सावित्री अमावस्या के रूप में भी जाना जात है। सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा। इस दौरान वट वृक्ष की पूजा करते हुए सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। घरों में पति की आरती उतारी गई।
विज्ञापन


नगर के भीमसेन मंदिर, एकरसानंद आश्रम और ऋषि आश्रम में सामूहिक रूप से महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की।

कस्बे में भी विवाहिताओं ने रखा व्रत
घिरोर सुहागिनों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया। व्रत रख पूजा की और सत्यवान-सावित्री की कथा सुनाई। शिखा भदौरिया, निर्मला देवी, गिरजा देवी, जयंती दीक्षित, गुडिय़ा मिश्रा, मीना दीक्षित, रीना मिश्रा, नीलम दीक्षित, कमलेश शाक्य, सरला देवी, संगीता शाक्य, प्रियंका मिश्रा, कांति, लवली, प्रमीला आदि मौजूद रहीं। कुरावली, भोगांव, कुसमरा, औंछा, बेवर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से वट अमावस्या मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर किया पुण्यदान
जिलेभर में सोमवती अमावस्या का पर्व भी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना की। साथ ही स्नान आदि करके दान पुण्य किया। बिछवां क्षेत्र में स्थित नहर में लोगों ने स्नान करके आराध्य देव की पूजा अर्चना करके दान पुण्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed