{"_id":"5cf5579cbdec2207476e40a7","slug":"1559582616615-mainpuri-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप फुंके, 15 हजार घर पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप फुंके, 15 हजार घर पानी को तरसे
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली के कम-ज्यादा होते वोल्टेज ने चार मोहल्लों के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। वोल्टेज कम-ज्यादा होने से एक साथ चार मोहल्लों में लगे नलकूपों की मोटर फुंक गई हैं। इससे इन मोहल्लों के करीब 15 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। करीब दो दिन तक लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।
शहर के मोहल्ला छपट्टी, ताल दरवाजा, हरिहर मंदिर और गंजफ्री में रविवार रात बिजली के हाई और लो वोल्टेज की समस्या के कारण पालिका के नलकूपों की मोटर फुंक गई। इसके चलते सोमवार सुबह घरों में पानी नहीं पहुंचा।
लोगों ने नगर पालिका में फोन किया तो मोटर फुंकने की जानकारी हुई। इसके बाद लोग सब काम छोड़कर पानी की जुगाड़ में जुट गए। पीने के पानी का जुगाड़ तो लोगों ने खरीदकर कर लिया, लेकिन घरेलू जरूरतों के लिए पानी न होने पर उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
पालिका को हुआ लाखों का नुकसान
नगर पालिका ने हाल ही में इन चारों स्थानों पर नलकूपों में सबमर्सिबल पंप डलवाए थे। जलकल लिपिक वरुण मिश्रा के अनुसार 7.20 लाख की लागत से इन नलकूपों में सबमर्सिबल डलवाए गए थे। अब चारों नलकूप बंद हो गए हैं। फुंके सबमर्सिबल पंप को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जेई जलकल नगर पालिका पूरन सिंह का कहना है कि इन सबमर्सिबल पंप की मरम्मत में लगभग 3.20 लाख रुपये का खर्च आएगा।
दो दिन तक रहेगी पानी की किल्लत
सबमर्सिबल पंप खराब होने के बाद नगर पालिका ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जेई पूरन सिंह के मुताबिक कम से कम दो दिन का समय पंप मरम्मत में लगेगा। मोहल्लों में टैंकर भेजकर पानी की सप्लाई की जाएगी।