{"_id":"5cf55799bdec22070264cbc0","slug":"155958261319-mainpuri-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम और बस की भिड़ंत में परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम और बस की भिड़ंत में परिचालक की मौत
विज्ञापन
ट्रक से बस की भिड़ंत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां(मैनपुरी)। दिल्ली से कानपुर जा रही खुर्जा डिपो की बस जीटी रोड पर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में परिचालक की मौत हो गई, वहीं 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली से रविवार की रात खुर्जा डिपो की बस सवारियों को लेकर कानपुर की ओर रवाना हुई थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे जीटी रोड पर सुल्तानगंज के पास सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया। घायलों की संख्या अधिक होने के चलते आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में परिचालक जयवीर जाटव (45) निवासी नगला गडू थाना बेवर ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस और डीसीएम चालक कूदकर भाग गए।
हादसे में ये यात्री हुए घायल
हादसे में सोनदेव उनकी पत्नी किरण और 12 वर्षीय पुत्र आशू निवासी बिलग्राम हरदोई घायल हो गए। इसके अलावा उदयवीर, उनकी पत्नी रेनू, पुत्री रिशू, रिया और पुत्र अर्पित निवासी कानपुर देहात, बलराम सिंह निवासी गुरसहायगंज कन्नौज, मीना निवासी कानपुर देहात, मोनी निवासी आजाद अंसारी बलजीत नगर दिल्ली, दीक्षा निवासी तिर्वा कन्नौज, हिमांशू निवासी मदनापुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी घायल हो गए। इसके साथ ही सुखदेव, उनकी पत्नी रुद्रिका, पुत्री किरण निवासी शास्त्रीनगर कानपुर और प्रवीण कुमार निवासी कटरा मैनपुरी भी घायल हुए। इसके अलावा मामूली रूप से घायल आठ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
तेज धमाके से दहशत में आए ग्रामीण
हादसा गांव सुल्तानगंज के पास जीटी रोड पर हुआ। ग्रामीणों के अनुसार बस और डीसीएम की आमने सामने हुई भिड़ंत से तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ ही देर में यात्रियों की चीख पुकार गूंजने लगी। सब काम छोड़कर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े।