फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कुसमरा में तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपती को लूटा

कुसमरा में तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपती को लूटा

Mon, 27 May 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा में तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपती को  लूटा
कुसमरा (मैनपुरी)। बाइक सवार दंपती को लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। लुटेरे सोने की जंजीर, झुमकी, दो अंगूठी, चांदी की करधनी के अलावा छह हजार रुपये लूटकर ले गए। वारदात की जानकारी होने पर एसपी ने स्वॉट टीम और थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी निवासी इंद्रेश राजपूत पुत्र लखपत सिंह राजपूत की शादी करीब 15 दिन पहले कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव चिरैया से हुई है। सोमवार को इंद्रेश पत्नी रुचि को लेकर बाइक से नगला गढ़ी जा रहा था। सुबह करीब दस बजे जैसे ही दंपती कुसमरा चौकी क्षेत्र की मोहकमपुर पुलिया के पास पहुंचे, तभी काली रंग की पल्सर पर सवार होकर आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


पीड़ित दंपती के अनुसार विरोध करने पर मारपीट करते हुए लुटेरों ने रुचि के गले से सोने की जंजीर, कान से एक झुमकी, पर्स में रखी चांदी की कंधनी, दो अंगूठी और छह हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद वे रामनगर की ओर भाग निकले। लूट का शिकार हुए दंपती ने वारदात के संबंध में पुलिस को सूचना दी। खुद एसपी अजय शंकर राय, सीओ प्रयांक जैन, थानाध्यक्ष आशीष सिंह व स्वॉट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित दंपती से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। एसपी ने थाना पुलिस को वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। दंपती की ओर से कुसमरा चौकी पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशी को किया लाइनहाजिर
लूट की वारदात के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी कुसमरा चौकी पर पहुंचे। यहां उन्हें मुंशी सत्यप्रकाश बिना वर्दी के मिले। इसपर एसपी ने नाराजगी जताते हुए मुंशी को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।


मोहकमपुर पुलिया पर आए दिन होती है लूट
मैनपुरी और कन्नौज की सीमा पर स्थित मोहकमपुर पुलिया के पास आए दिन लूट की वारदातें होती हैं। वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यहां पुलिस पिकेट के तौर पर दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। पीड़ित के अनुसार वारदात के वक्त होमगार्ड वहां नहीं थे।

वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा करते हुए लुटेरों को जेल भेजा जाएगा।
अजय शंकर राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed