फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   विकास भवन में बाहर भिड़े फरियादी और दलाल

विकास भवन में बाहर भिड़े फरियादी और दलाल

Mon, 27 May 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में बाहर भिड़े फरियादी और  दलाल
मैनपुरी। विकास भवन के बाहर एक दलाल और फरियादी आपस में भिड़ गए। काफी देर तक नोकझोंक के बाद बात मारपीट तक आ पहुंची। बाद में राहगीरों ने उन्हें समझाबुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


गांव कूड़ी निवासी रामब्रेश सिंह अपने पिता की पेंशन के लिए विकास भवन आए थे। वे गेट पर पहुंचे ही थे कि तभी चंद कदमों की दूरी पर घूमता हुए एक दलाल दिख गया। इस दलाल ने रामब्रेश से पेंशन के नाम पर दो हजार रुपये लिए थे, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी अब तक पेंशन शुरू नहीं हो सकी। जब रामब्रेश ने उससे रुपये मांगे तो वह मना करने लगा, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


बात मारपीट तक आ पहुंची। दोनों को लड़ता देखे राहगीरों की भीड़ भी जमा हो गई। कुछ लोगों ने दोनों को समझाया, लेकिन रामब्रेश रुपये लौटाने की बात पर अड़ा हुआ था। दलाल ने भी माहौल बिगड़ता देख रुपये दे देना ही उचित समझा। उसे 1500 रुपये रामब्रेश को वापस कर दिए। वहीं बाकी 500 रुपये जल्द देने की बात कही। इसके बाद दोनों वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed