फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   डेढ़ साल में नहीं हट सकी ग्राम निधि खाते पर लगी रोक

डेढ़ साल में नहीं हट सकी ग्राम निधि खाते पर लगी रोक

Sun, 26 May 2019 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल में नहीं हट सकी ग्राम निधि खाते पर लगी रोक
ग्रााम निधि - फोटो : demo pic
किशनी (मैनपुरी)। ग्राम प्रधान द्वारा की गई गड़बड़ी की सजा पूरी ग्राम पंचायत भुगत रही है। डेढ़ साल से ग्राम निधि खातों पर रोक लगे होने से विकास का पहिया थमा हुआ है। कई बार जांच के बाद भी अब तक खातों से रोक नहीं हटाई जा सकी है। इसे लेकर अब ग्रामीणों में रोष बढने लगा है।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊंचा इस्लामाबाद में पूर्व प्रधान राजेश तिवारी ने जिलाधिकारी से शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने 17 अक्तूबर 2017 को ग्राम निधि खातों पर रोक लगाते हुए जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


जांच हुई तो पता चला कि ग्राम प्रधान कमलेश जाटव और सचिव पुष्पेंद्र सिंह राठौर द्वारा कराए गए विकास कार्य व शौचालय निर्माण में अनियमितता की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से अब तक ग्राम निधि खातों पर रोक लगी हुई है। इससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। दूसरी ओर गांव में कार्य का जो रुपया बकाया है, उसके भुगतान के लिए भी लोग परेशान हैं।

रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की है। मांग करने वालों में बृजेश कुमार, इंसार अली, रघुवीर सिंह, महावीर सिंह, हरेन्द्र सिंह, एहसान अली, करन सिंह, विनोद कुमार, राजेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, दिलशाद अली, प्रेम अली, हवलदार, प्रेमचंद, धर्मेन्द्र सिंह, मोतीलाल, सुघर सिंह, अमित कुमार, सर्वेश शाक्य आदि शामिल हैं।

एक मई को जारी हुआ है नोटिस
जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक मई को ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है। इसमें 15 दिन के अंदर विकास कार्यों के नाम पर गोलमाल की गई धनराशि को जमा कराने के लिए कहा गया है। अगर ऐसा न किया गया तो ग्राम पंचायत में समिति गठित कर दी जाएगी।


पांच गांव के विकास कार्य हैं ठप
ग्राम पंचायत ऊंचा इस्लामाबाद में कुल पांच गांव शामिल हैं। ऐसे में ऊंचा इस्लामाबाद के साथ ही गांव कुंदनपुर, नगला केवल, नगला धाकरे, नगला कन्हई में भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

अनियमितताओं के चलते ग्राम पंचायत के खातों में पर रोक लगाई गई थी। नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed