फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोशाला निर्माण में ग्राम पंचायत करेंगी सहयोग

गोशाला निर्माण में ग्राम पंचायत करेंगी सहयोग

Sat, 25 May 2019 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोशाला निर्माण में ग्राम पंचायत करेंगी  सहयोग
गोशाला में गोवंश - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। गोशालाओं में बिगड़ते हालात को सुधारने में अब ग्राम पंचायतें भी मदद करेंगी। इसके लिए पंचायत राज विभाग का शासनादेश जारी होने के बाद काम तेज हो गया है। जिला पंचायत राज ने इसके लिए सभी एडीओ पंचायत को पत्र लिखा है। गौसंरक्षण को देखते हुए पंचायत राज विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अब ग्राम पंचायतें राज्य वित्त और 14वें वित्त से गोशालाओं में कुछ गिने चुने विकास कार्य करा सकेंगी।
विज्ञापन


शासनादेश के तहत ग्राम पंचायतों को गोशालाओं में दीवार बनवाने, भूसे के लिए टीन शेड रखवाने, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था कराने की छूट दी गई है। इसके लिए वे एक मुश्त धनराशि का उपभोग भी कर सकेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी इसके लिए सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र लिखा है। जिससे जल्द से जल्द गोशालाओं में कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन


गोशालाओं में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके लिए शासन से ही शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। शनिवार को सभी ग्राम पंचायतों से डाटा कलेक्ट कर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा। जिससे ये पता चल सकेगा कि ग्राम पंचायतों ने कितना कार्य कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed