{"_id":"5ce97e7cbdec2207772547c6","slug":"155880618916-agra-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत हादसे पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत हादसे पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सूरत में हुए हादसे से पूरा देश दुखी है। शहर के एक कोचिंग सेंटर पर छात्र-छात्राओं ने दुख जताया। साथ ही मरने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने लापरवाह अफसरों के साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। गुजरात के सूरत शहर में कोचिंग सेंटर में आग लगने से यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की बढ़ी संख्या में मौत हो गई।
हादसे से जिले के लोगों को भी दुख पहुंचा है। शहर के देवपुरा स्थित यूएस क्लॉसेज कोचिंग सेंटर पर शनिवार शाम बच्चों ने कैंडल जलाकर हादसे में मरने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस हादसे को दुखद बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। कोचिंग सेंटर संचालक विक्रम राठौर ने कहा कि सूरत में हुआ हादसा बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि देने वालों में आकांक्षा यादव, तान्या सिंह, अंजली यादव, आराध्या यादव, वंशिका, विकास यादव, कृष्णा शर्मा आदि शामिल रहे।