फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जमकर झूमे कार्यकर्ता, घर-घर मोदी के लगाए नारे

भाजपा की जीत पर जमकर झूमे कार्यकर्ता, घर-घर मोदी के लगाए नारे

Sat, 25 May 2019 10:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
जमकर झूमे कार्यकर्ता, घर-घर मोदी के लगाए नारे
भाजपा विजय जुलूस - फोटो : अमर उजाला
एटा। भाजपा की प्रचंड जीत से जनपद भर में जश्न का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। कहीं होली मनाई गई तो कहीं दीवाली। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई। शहर में आतिशबाजी चलाकर युवाओं ने जश्न मनाया और ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। ग्रामीणांचलों में सुबह से मिठाई बांटने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के माया पैलेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ढोल नगाड़े धुनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इनाम सिंह यादव, राहुल यादव, प्रवेश यादव, राजीव चौहान, संजीव चौहान, दवेंद्र पांडेय रहे। वहीं फर्रुखाबाद धर्मशाला पर भाजपाइयों द्वारा मिठाई वितरित की गई। शहर के होली गेट, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लड्डू वितरित किए गए। इसके अलावा अलीगंज में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी चलाई और भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर जश्र
अवागढ़। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कसबा में जश्न का माहौल रहा। भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार किया। युवा बैंडबाजों की धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान चेयरमैन महेश पाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश वार्ष्णेय, राजेश सरानी, धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, सुधीर बंशी वाले, मुन्नालाल गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकीट में भी झूमे भाजपाई
सकीट। नगर में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर के भाजपा कार्यालय पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने पहुंच कर समर्थकों के साथ खुशी मनाते हुए मिष्ठान्न वितरण किया। इस दौरान जमकर जीत का जश्न मनाया ।
अमित जैन, मुकेश चन्द्र जैन, उमाशंकर, तरुणेश चक, उमाकांत, सत्येंद्र कुमार दीक्षित, संतोष कुमार दीक्षित, श्याम वार्ष्णेय, मुन्ना क़ुरैशी, यामीन कुरैशी, चांद बाबू, अंकित जैन, सौरभ गुप्ता रहे। उधर, निधौलीकलां में भी भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया। बसंत गुप्ता, मुकेश दास, अमर कांत, रिंकू शर्मा, सुशील गुप्ता, बॉबी जैन, विशाल गुप्ता, योगेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, दिनेश पंडित मौजूद रहे। मिरहची में भाजपा को मिले बहुमत पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। साथ ही मारहरा रोड स्थित माता पथवारी पर मिष्ठान वितरण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला शाहू ने कहा कि देश में मोदी की लोकप्रियता चरम पर है। योगराज सिंह, गोल्डी गुप्ता, अशोक सक्सेना, मुकेश शाहू, पूर्व प्रधान बॉबी शाहू , प्रेम शाहू आदि मौजूद थे।

जलेसर में भी मना जीत का जश्न
जलेसर। नगर में भाजपा समर्थकों ने जीत का जमकर जश्न मनाया। नगर क्षेत्र मे मंडी जवाहरगंज, बडा बाजार, शेरगंज, आगरा चौराहा, महावीर गंज, निधौलीकलां चौराहा पर भाजपा सर्मथकों ने मिष्ठान्न वितरित किया। वहीं भाजपा विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि सांसद प्रो0 बघेल के जलेसर आगमन पर जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गांव बेरनी पर बूथ अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, लखन यादव ने, पटना पक्षी विहार पर अजीत सिंह, रिंकू ठाकुर ने, गांव सराय राजनगर पर अनेग सिंह राजपूत, नवल राजपूत, देवेंद्र राजपूत, शिव आईस फैक्ट्री पर पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, नगला चांद में पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू भईया, तोप चौराहा पर भाकियू युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विक्की ठाकुर, इसौेली में नगेंद्र पाल सिंह, बृजेश प्रताप सिंह, भोले सिंह, सकरौली में दर्शनपाल सिंह बंटू, सतेंद्र ठाकुर, अरविंद पाल सिंह ने मिष्ठान्न वितरित कर खुशी जाहिर की। होतीलाल धर्मशाला पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूड़ी सब्जी का वितरण कराया। दाऊजी वार्ष्णेय, दुर्गेश सैनी, राकेश अग्रवाल, विनोद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed