फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूंडला के क्रिकेट खिलाड़ी का एटा जिला टीम में चयन

टूंडला के क्रिकेट खिलाड़ी का एटा जिला टीम में चयन

Sun, 05 May 2019 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के क्रिकेट खिलाड़ी का एटा जिला टीम में चयन
criket - फोटो : amar ujala
टूंडला। टूंडला स्पोर्ट एसोसिएशन के एक क्रिकेट खिलाड़ी का एटा की जिला टीम में चयन हुआ है। एटा में सात मई से अंतरजनपदीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में यह खिलाड़ी एटा की ओर से खेलेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


नगर के शिवपुरी कालोनी निवासी समर्थ पांडेय मूलरूप से एटा के ही निवासी है। वह 10 साल से अपनी नानी के यहां टूंडला में पढ़ाई कर रहे हैं। टूंडला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की क्रिकेट एकेडमी में एक साल से क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन


समर्थ पांडेय के एटा की जिला टीम में चयन होने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र धाकरे, सचिव हेमंत उपाध्याय, डॉ. संजीव जैन, बसंत जैन, सुरेंद्र सिंह नौहवार, संदीप श्रीवास्तव, रामपाल, अल्पना शर्मा, पंकज जैन, प्रशांत जैन, नीरज जैन एवं कोच अभिषेक गौतम ने समर्थ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed