{"_id":"5cc730a5bdec22078f24b762","slug":"15565580545-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश और लू ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश और लू ने किया बेहाल
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी का कहर लगातार जा रही है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। बदले मौसम में बीमारियों भी लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं, लेकिन उन्हें कहीं भी राहत नहीं मिल पा रही है।
अप्रैल विदा होने को है, ऐसे में गर्मी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। इस बार मई की दस्तक से पहली ही गर्मी की शुरूआत हो गई थी। धीरे-धीरे पारा 40 के पार हुआ तो लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
इतनी तेज धूप में गर्म हवाएं लोगों को जला रही थीं। घर से निकलने में ही लोगों के पसीने छूट रहे थे। शाम होने के बाद भी लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। लोगों को अब कूलर-एसी का ही सहारा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। आखिर स्कूलों से आते वक्त सूरज सीधा सिर पर होता है। अभी स्कूल बंद होने में समय है, ऐसे में उन्हें परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
बिजली की कटौती भी शुरू
गर्मी शुरू होने के साथ ही बिजली की कटौती भी शुरू हो गई है। दिन में कई बार रुक-रुककर बिजली की कटौती की जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली विभाग के अधिकारी कभी फॉल्ट होने की बात कहते हैं तो कभी ओवरलोडिंग की, लेकिन इसका खामियाजा लोगों को ही भुगतना पड़ता है।