फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोडवेज बस जलकर खाक

रोडवेज बस जलकर खाक

Fri, 26 Apr 2019 10:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस जलकर खाक
आग का गोला बनी दिल्ली से शिकोहाबाद जा रही रोडवेज बस
विज्ञापन

यात्रियों में मची भगदड़, बस से कूदते दो यात्री हुए चुटैल,
बस की खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला/नगला बीच। सड़क पर दौड़ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस शुक्रवार शाम आग का गोला बन गई। बस के नीचे लगी आग व उठते काले धुएं को देख चालक ने बस रोक दी। बस के रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए यात्री खिड़कियों से कूदे। जल्दबाजी में दो यात्री चुटैल हो गए। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बस से निकल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग बुझाई बस जलकर खाक हो गई थी।
शिकोहाबाद डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से शिकोहाबाद आ रही थी। बस में आठ यात्रियों सहित 12 लोग ही सवार थे। बस दिल्ली से सिकंदराराऊ से जलेसर होते हुए फिरोजाबाद रोड पर थाना नारखी क्षेत्र के रजावली चौराहा से करीब डेढ़ किमी पहले पहुंची तभी बस में अचानक आग लग गई। बस के नीचे से आग व काला धुआं उठते देख चालक ने बस में आग लगने की जानकारी देते हुए रोक दी।
विज्ञापन

यात्री बस से जल्दी निकलने के प्रयास करने लगे। कुछ खिड़की के रास्ते ही बस से कूदे तो चुटैल हो गए। बस से यात्री निकले तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक अमरीश कुमार और क्लीनर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वह दिल्ली से शिकोहाबाद के लिए निकले थे। फिरेाजाबाद-जलेसर मार्ग पर नारखी क्षेत्र में अचानक बस में आग लग गई थी। उन्होंने मिट्टी डालकर आग बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड को फोन किया तो करीब पौन घंटे बाद पहुंची। यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
काफी देर तक दहशत में रहे बस यात्री
टूंडला। यात्री राजेश कुमार व रजनीश शर्मा ने बताया कि जैसे ही बस में आग लगी उनके होश उड़ गए। जान बचाने के लिए वह तो खिड़की से ही बाहर कूद गए थे। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। जब बस से बाहर निकले तब राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया।

टूंडला, फिरोजाबाद की तीन फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
टूंडला। बस में आग लगने की सूचना पर टूंडला व फिरोजाबाद से फायर ब्रिगेड रवाना हो गई जब तक दमकल मौके पर पहुंची पूरी बस आग में घिर चुकी थी। टूंडला की पौन घंटे बाद व फिरोजाबाद की एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।

जलेसर में बस हो गई थी खराब, उतार दिए थे यात्री
टूंडला। दिल्ली से चली बस में कुल 46 यात्री सवार थे। बस दोपहर जलेसर पहुंची तो उसमें खराबी आ गई थी। इसके चलते यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया था। जलेसर से फिरोजाबाद के आठ लोकल यात्री, दो मैकेनिक व चालक व कंडक्टर ही सवार थे।


बस में आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की जांच के लिए तकनीकी कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी बस में आग लगने के कारणों की जांचकर रिपोर्ट सौंपेगी।
राकेश कुमार, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed