फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूंडला में मिला यात्रियों को भोजन पानी

टूंडला में मिला यात्रियों को भोजन पानी

Sat, 20 Apr 2019 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में मिला यात्रियों को भोजन पानी
टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री - फोटो : file photo

विज्ञापन
टूंडला। शुक्रवार रात्रि मध्यरात्रि कानपुर के रूमा रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेल प्रशासन ने ट्रेन में सवार रेलयात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की। ट्रेन में सवार परेशान यात्रियों को दो स्पेशल ट्रेनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान यात्रियों को टूंडला स्टेशन पर भोजन व पानी उपलब्ध कराया गया।

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार करीब डेढ़ बजे कानपुर के रूमा रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ट्रेन में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया। ऐसे में ट्रेन में सवार रेलयात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए शनिवार सुबह दो स्पेशल ट्रेन बनाकर दिल्ली तक रवाना किया गया। ये ट्रेन सुबह 11 बजे करीब टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन से आए यात्रियों को खाना, बिस्कुट, चिप्स, चाय व पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


सुबह से भूख, प्यासे रेलयात्री खाना पाकर टूट पड़े। खाना, पानी के करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डीटीएम समर्थ गुप्ता, एटीएम सुगंधा सिंह, सीएमआई भैरों सिंह मीणा, स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह, सीआईटी डीके दीक्षित, सीआईटी लाइन जयकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed