फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एचटी लाइन टूटने से खेत में लगी आग

एचटी लाइन टूटने से खेत में लगी आग

Tue, 16 Apr 2019 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन टूटने से खेत में लगी आग
हाईटेंशन तार टूटने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

- रिसीव नहीं हुए बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड के फोन
-कई घंटे तक टूटे तार से प्रवाहित होती रहीं विद्युत आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व विद्युत विभाग को फोन पर सूचना दी, किंतु दोनों विभागों के फोन रिसीव नहीं हुए। इसके चलते घटना के कई घंटे बाद तक विद्युत तारों में करंट प्रवाहित रहा। ग्रामीणों ने जान पर खेलकर आग बुझाई।

थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी विमल कुमार शर्मा का थाना पचोखरा क्षेत्र के निहाल सिंह की पुलिया के निकट खेत है। मंगलवार सायं चार बजे गेहूं की फसल कटाई का काम चल रहा था। अचानक खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। तार से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। टूटे तारों में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के कारण कोई भी आग को बुझाने का साहस नहीं जुटा सका। ग्रामीणों ने सूचना बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड को देने का प्रयास किया, लेकिन दोनों विभागों में से किसी भी विभाग का फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। इस बीच करीब एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed